फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   case resitered againest husband

महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला पुलिस थाना हमीरपुर में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। निशा देवी पत्नी सतीश कुमार ज्वालामुखी जिला कांगड़ा ने इस बारे में हमीरपुर पुलिस में शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति व सास-ससुर का उसके प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहा। बेटी के जन्म के समय उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पति ने उसे अपने मां-बाप से 5 लाख रुपये लाने को कहा, पैसे न लाने पर मारपीट की। उसके बाद आए दिन पति नशे में मारपीट और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जिससे तंग आकर वह अपने मायके आ गई। 10 फरवरी 2020 को रात के समय इसका पति दो अन्य व्यक्तियों को लेकर नशे की हालत में उसके घर आया और इसके साथ मारपीट करने की कोशिश की तथा उसे व उसकी लड़की को उठवा लेने की धमकी दी। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed