फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Case filed against priest for not returning nath

Hamirpur (Himachal) News: नथ वापस नहीं करने पर पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 24 Jul 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी माता मंदिर में चढ़ावे की नथ को लेकर हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। नथ को मंदिर में वापस नहीं करने पर पुजारी के खिलाफ थाना भोरंज में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आस्था को आहत करने वाले इस मामले में मंदिर कमेटी की ओर से दो दिन का समय दिए जाने के बाद भी पुजारी ने नथ मंदिर को वापस नहीं की है। अवाहदेवी मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान रमेश गुलेरिया ने 12 अन्य सदस्यों के हस्ताक्षरित एक शिकायत पत्र को पुलिस चौकी अवाहदेवी में दिया। गौरतलब है कि जुलाई माह की शुरुआत में एक श्रद्धालु ने माता की मूर्ति के लिए सोने की नथ भेंट की थी।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले से संबंधित एक पुजारी ने वह नथ मूर्ति पर चढ़ाई और पुरानी नथ को अपने घर ले गया। जब कमेटी के पंडित ने यह परिवर्तन देखा तो मामले की सूचना कमेटी को दी गई। जांच में सामने आया कि पुजारी नई नथ भी अपने साथ ले गया और इसे अपनी संपत्ति बताते हुए लौटाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते रविवार को इस मामले में मंदिर कमेटी की ओर से बुलाई गई आपात बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उसे समझाने की कोशिश की गई। पुजारी ने किसी की बात नहीं मानी। मंदिर प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मंदिर की मर्यादा को बनाए रखने और श्रद्धालुओं की आस्था को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। वहीं, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed