फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cartoons will be used for teaching in 580 schools in the district.

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 580 स्कूलों में कार्टून के माध्यम से होगी पढ़ाई

Thu, 12 Feb 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के 580 स्कूलों में अब विज्ञान, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई कार्टून के माध्यम से होगी। समग्र शिक्षा के तहत संपर्क फाउंडेशन की ओर से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 350 अतिरिक्त स्कूलों संपर्क टीवी डिवाइस प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी नहीं होगी। इससे पूर्व फाउंडेशन की ओर से छह शिक्षा खंडों में 230 स्कूलों में डिवाइस लगाए गए हैं, जिसमें पहली से आठवीं कक्षा तक के विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय एनीमेशन के माध्यम से डाले गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को तीनों विषय कार्टूनों के माध्यम से समझाए जा सकें।
विज्ञापन


अब अतिरिक्त स्कूलों में सुविधा शुरू होने से विद्यार्थियों को नए सत्र से ही पढ़ाई करने में सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषय आसानी से समझाने के लिए फाउंडेशन की ओर से पहले ट्रायल के तौर पर डिवाइस में केवल विज्ञान विषय ही डाला गया था, लेकिन अब अंग्रेजी और गणित विषय भी शामिल किए हैं। इससे विद्यार्थियों को तीनों विषयों को पढ़ने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइस आवंटन के दौरान जिन स्कूलों में स्मार्ट टीवी की सुविधा नहीं हैं, उनको स्मार्ट टीवी भी प्रदान किए जाएंगे। संपर्क टीवी डिवाइस किट को चलाने के लिए अध्यापकों को खंड स्तर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें स्कूल में स्मार्ट टीवी के साथ संपर्क डिवाइस को कनेक्ट करने, उसे चलाने और विद्यार्थियों को पढ़ाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।


कोट

जिले के 580 स्कूलों में विद्यार्थी विज्ञान, अंग्रेजी और गणित विषय कार्टून के माध्यम से पढ़ेंगे। संपर्क फाउंडेशन की ओर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों को आधुनिकता से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में 230 स्कूलों में डिवाइस दिए गए हैं। अब द्वितीय चरण में 350 स्कूलों में डिवाइस लगाए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके। -तन्मय, जिला प्रभारी, संपर्क फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article