{"_id":"56ffbfef4f1c1b9471f00130","slug":"career-council-land-transferred-to-employment-deptt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॅरिअर काउंसिल की जमीन रोजगार विभाग के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॅरिअर काउंसिल की जमीन रोजगार विभाग के नाम
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॅरिअर काउंसिल की भूमि जिला श्रम एवं रोजगार विभाग के नाम हो गई है। नगर परिषद के वार्ड-10 में कॅरिअर काउंसिल का भवन बनेगा। भवन निर्माण के लिए 22 मरले भूमि विभाग के नाम ट्रांसफर हो गई है। श्रम एवं रोजगार विभाग ने भवन निर्माण के लिए एस्टिमेट बनाकर लेबर कमिश्नर शिमला को भेजा है।
विज्ञापन
मंजूरी मिलते ही कॅरिअर काउंसिल के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। यहां तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। जिला श्रम एवं रोजगार विभाग ने 2.60 करोड़ रुपये का एस्टिमेट बनाया है। एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए शिमला निदेशालय भेजा है।
विज्ञापन
विभाग की माने तो कॅरिअर कांउसिल की भूमि विभाग के नाम हुई है। करीब सात माह पहले कॅरिअर काउंसिल बनाने के लिए भूमि का चयन हुआ था।
युवाओं को मिलेगी सुविधा
जिला में कॅरिअर काउंसिल बनने से हजारों युवाओं को कॅरिअर के बारे में सही मार्गदर्शन मिल सकेगा। युवाओं को सही मार्गदर्शन के मद्देजनर काउंसिल को हमीरपुर में स्थापित किया जा रहा है। शिक्षा के आधार पर युवाओं को रोजगार पाने के लिए टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कॅरिअर काउंसिल के लिए चयनित भूमि श्रम एवं रोजगार विभाग के नाम हो गई है। एस्टिमेट निदेशालय भेजा है। बजट मंजूर होते ही कॅरिअर काउंसिल का निर्माण शुरू होगा।
- वीपी राणा, जिला रोजगार अधिकारी