फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cardiology OPD started in Medical College Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कार्डियोलॉजी ओपीडी शुरू

Tue, 05 Nov 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Nov 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अब जिले हृदय रोग से संबंधित मरीजों को कहीं अन्य जगह जाने की आवश्यकता नहीं है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही ह्रदय रोग के मरीजों को उपचार मिल जाएगा। मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी शुरू हो गई है। सोमवार को विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लक्की ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

अब हर मंगलवार और वीरवार को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कमरा नंबर 216 में हृदय रोगियों को उपचार की सुविधा मिलेगा। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग के पीड़ितों को उपचार की सुविधा नहीं मिलती थी। उन्हें इलाज के लिए शिमला या फिर चंडीगढ़ जाना पड़ता था। मगर अब हमीरपुर अस्पताल में ही हृदय रोग के मरीजों का इलाज हो जाएग।
विज्ञापन

बता दें कि मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में हर माह लगभग हृदयाघात के 20 मरीज पहुंच जाते हैं और उनका मेडिसिन विभाग के चिकित्सक ही करते थे। मगर अब कार्डियोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक जांच करेंगे। कार्डियोलॉजी विभाग में ईसीजी/ईकेजी (इलैैक्ट्रोकार्डियोग्राम) की सुविधा भी मिलेगी। इलैैक्ट्रोकार्डियोग्राम एक मेडिकल टेस्ट है, जिससे हृदय की गतिविधियों की निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करीब दो माह पूर्व ही डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कार्डियोलॉजी विभाग शुरू करने की घोषणा की थी। अब यहां कार्डियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ने कार्यभार संभाल लिया है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी शुरू की गई है। हर मंगलवार और वीरवार को हृदय रोग के मरीजों का इलाज यहां पर किया जाएगा।धीरे-धीरे विभाग से संबंधित जरूरी मशीनरी भी यहां उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed