{"_id":"687406a88b7efc407f01604d","slug":"car-rams-into-hotel-out-of-control-no-one-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-161064-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कार अनियंत्रित होटल में घुसी, कोई चोटिल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कार अनियंत्रित होटल में घुसी, कोई चोटिल नहीं
Mon, 14 Jul 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बड़सर अस्पताल के पास होटल के साथ टकराई कार। स्रोत: जागरूक पाठक
बड़सर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर के सामने रविवार दोपहर 12:00 बजे के करीब हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर होटल में घुस गई। इस हादसे में होटल का फूड स्टाल, साथ लगती दुकान का शटर और सड़क किनारे खड़ी अन्य गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि कार सवार चंडीगढ़ से ज्वालाजी की ओर जा रहा था। अस्पताल के सामने मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित होटल से टकरा गई।
वहीं, कार टकराने से एक साथ तीन लोगों को नुकसान हुआ है। तीनों पक्षों ने आपसी सूझबूझ से समझौता कर लिया। वहीं, कार चालक ने सभी के नुकसान की भरपाई मौके पर ही कर दी, जिससे मामला थाना में पंजीकृत नहीं हो हुआ।
विज्ञापन
कोट
कार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा था, लेकिन आपसी समझौते के बाद मामले पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
-लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर