{"_id":"68ed38e4506f022db90dd625","slug":"car-crashes-after-encountering-stray-animals-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-170101-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु सामने आने से कार दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु सामने आने से कार दुर्घटनाग्रस्त
Tue, 14 Oct 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत लोअर करेर में लावारिस पशु सामने आने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार राष्ट्रीय राजमार्ग ऊना हमीरपुर 503 ए पर हमीरपुर से ऊना की ओर जा रहा था। लोअर करेर के समीप अचानक कार के सामने पशु आ गया। जिससे कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। कुछ दूरी पर कार सड़क के साथ पलट गई। मामले को लेकर पुलिस चौकी भोटा में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन