फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Campus interview will be held in ITI Loharin on 13th.

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लोहारीं में 13 को होगा कैंपस इंटरव्यू

Thu, 07 Dec 2023 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं में 13 दिसंबर को निजी कंपनी रोजगार मेले का आयोजन करने जा रही है। कंपनी के निदेशक हरीश राघव ने संस्थान के प्रबंध निदेशक जेके चौहान को ई-मेल से जानकारी दी। कंपनी को करीब 300 रिक्त पदों के लिए आईटीआई के पास आउट प्रशिक्षुओं की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के केवल पुरुष अभ्यर्थी फिटर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर,मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ट्रैक्टर मेकेनिक एंड पेंटर जनरल आदि ट्रेडों के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार के लिए प्रशिक्षु की आयु 18 से 24 वर्ष निर्धारित की है। प्रशिक्षु के दसवीं कक्षा में 40 और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य किए हैं। इच्छुक अथ्यर्थी 13 दिसंबर बुधवार सुबह 10 : 00 बजे ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं के कैंपस में लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed