Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shortage of teachers in primary schools to be addressed; 27 JBT trainees appointed

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, 27 जेबीटी जॉब ट्रेनी नियुक्त

Sun, 15 Nov 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के प्राथमिक स्कूलों में अब विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने 27 जेबीटी जॉब ट्रेनी शिक्षकों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को एकल शिक्षक और रिक्त पदों वाले प्राथमिक स्कूलों में तैनात किया गया है। नियुक्त शिक्षकों को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रस्ताव जारी होने के 10 दिन के भीतर संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पास रिपोर्ट कर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ये नियुक्तियां प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके बाद कार्य प्रदर्शन के आधार पर नियुक्ति की अवधि साल-दर-साल बढ़ाई जा सकेगी। कार्यभार संभालने से पहले चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के साथ अनुबंध करना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

122 स्कूलों में एक शिक्षक संभाल रहे छह कक्षाएं
वर्तमान में जिले के 122 प्राथमिक स्कूलों में एकल शिक्षक प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक की कुल छह कक्षाओं को अकेले संभाल रहे हैं। वहीं, 145 स्कूलों में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब 27 नए शिक्षकों की नियुक्ति से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलने और विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कोट
27 जॉब ट्रेनी (जेबीटी) शिक्षकों को नियुक्ति दी गई है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षकों को एकल शिक्षक और रिक्त पदों वाले प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त किया गया है। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article