{"_id":"6af8aeb853599b434504e007","slug":"sports-competition-from-today-at-government-polytechnic-institute-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215250-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता आज से
Sun, 15 Nov 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में 15 नवंबर से 28वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 16 बहुतकनीकी संस्थानों के 400 पुरुष खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे।
इनमें प्रदेश के अलग-अलग संस्थानों की टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। खेल प्रेमियों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का समापन 17 नवंबर को होगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों के ठहरने, खेल मुकाबलों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया है।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्रिंसिपल चंद्रशेखर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के उचित प्रबंध किए जाएंगे। आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।