फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Campaign will be run for students left out from Apaar ID

Hamirpur (Himachal) News: अपार आईडी से छूटे विद्यार्थियों के लिए चलेगा अभियान

Sun, 30 Nov 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) से छूटे विद्यार्थियों के लिए अब अभियान शुरू होगा। दस्तावेजों में त्रुटियों के चलते आईडी न बना पाने पर शिक्षक लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से आईडी बनाने का कार्य करवाएंगे।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों के दस्तावेजों में त्रुटियां निकलती हैं, उनके अभिभावकों को स्कूल बुलाकर दस्तावेजों को ठीक करवाया जाएगा। प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भरे जाने वाले आवेदन पत्रों के साथ विद्यार्थियों की अपार आईडी को भरना भी अनिवार्य किया है। बिना अपार आईडी के आए आवेदनों को शिक्षा बोर्ड ने रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर ने स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीते शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अपार आईडी बनाने में शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आईडी बनाने में मुख्यत: आधार कार्ड नंबर, दस्तावेजों में विद्यार्थियों के साथ माता-पिता और जन्म प्रमाणपत्र में स्थान के नाम संबंधी त्रुटियां थीं। ऐसे में 10 फीसदी विद्यार्थियों की आईडी नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सत्र में शिक्षकों की समस्या का समाधान करने के लिए शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों की आईडी बनाने का कार्य परीक्षाओं से पूर्व किया जा सके। दस्तावेजों की त्रुटियों में मुख्यत: प्रवासी बच्चे शामिल हैं। ऐसे में इनके दस्तावेजों को ठीक करवाने में अधिक समय लग रहा है।


कोट

स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों की आईडी की रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य शेष बचा हुआ है, उनमें विशेष रूप से प्रवासी हैं, जिनके दस्तावेजों को ठीक करवाने के लिए स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article