{"_id":"5741a56d4f1c1bb6156908b3","slug":"campaign-to-ply-buses-on-routes-on-sunday-chockes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को बसें चलाने की मुहिम ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को बसें चलाने की मुहिम ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 22 May 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
बसें।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर में रविवार के दिन निजी बसें निर्धारित रूटों पर नहीं दौड़ रही हैं। निगम प्रबंधन भी अवकाश के दिन अधिकतर रूटों पर बसें नहीं भेज रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हालांकि क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने पूर्व आरटीओ के नेतृत्व में अवकाश के दिन बसें चलाने की मुहिम शुरू की थी लेकिन उनके तबादले के बाद मुहिम ने दम तोड़ दिया। पूर्व आरटीओ ने सभी बस ऑपरेटरों को अवकाश के दिन निर्धारित रूटों पर बसें चलाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद बसें न चलाने पर करीब तीन दर्जन निजी बसों के चालान किए गए। इसके बाद अधिकतर बस ऑपरेटरों ने अवकाश के दिन बसें चलाना शुरू कर दिया। हालांकि, अब फिर इस मुहिम ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
अब निजी बस ऑपरेटर अवकाश के दिन रूटों पर बसें नहीं भेज रहे हैं। लोगों में नरेश कुमार, दिलीप कुमार, करतार चंद आदि ने परिवहन विभाग से मांग की है कि रविवार को बसें न चलाने वाले ऑपरेटरों पर कार्रवाई की मुहिम को दोबारा शुरू किया जाए।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमन शर्मा का कहना है कि विभाग जल्द ही मुहिम शुरू करेगा। अवकाश के दिन रूटों पर मनमानी करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।