फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Campaign to plant fruit trees started in Kusiyar village of Bhadrun

भदरूं के कुसियार गांव में फलदार पौधे रोपने का अभियान शुरू

Fri, 20 Aug 2021 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Campaign to plant fruit trees started in Kusiyar village of Bhadrun
भदरूं पंचायत में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण करते एचआरटीसी के उपाध्यक्ष व अन्य। -संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
धनेटा (नादौन)। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत भदरूं के कुसियार गांव में शुक्रवार को उद्यान विभाग के सौजन्य से एचपी शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया गया। इसका शुभारंभ एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भूमि पूजन किया गया। उद्यान विभाग के उपनिदेशक रामलाल संधू और पंचायत प्रधान रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को टोपी और शाल देकर सम्मानित किया। अग्निहोत्री ने कहा कि हमीरपुर जिले में 900 हेक्टेयर भूमि पर फलदार पौधे रोपे जाएंगे। नादौन ब्लॉक के भदरूं पंचायत के कुसियार-1 व कुसियार-2 में करीब 2200 फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए 75 फीसदी अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा व 25 फीसदी किसानों को मनरेगा के तहत काम करने का प्रावधान है। इस अवसर पर एचओडी निशा मेहरा, एसएमएस प्रताप ठाकुर, सुमन हीर, समन्वयक राजकुमार, भदरूं पंचायत प्रधान रणजीत सिंह, वार्ड सदस्य रोशनलाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed