फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Came from New Zealand for marriage in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: न्यूजीलैंड से हमीरपुर में शादि में आए व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Came from New Zealand for marriage in Hamirpur
मृतक अश्वनी नैयर (फाइल फोटो) - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर परनीत नैयर के भाई के अचानक देहांत से शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई। 42 वर्षीय अश्विनी नैयर का देहांत हमीरपुर में उनके एक रिश्तेदार के घर पर हुआ। शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को नादौन लाया गया। न्यूजीलैंड में रहने वाले अश्विनी अपने दोनों भाइयों के परिवार सहित अपने ममेरे भाई के विवाह के लिए हमीरपुर के एक होटल गए थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तीनों भाइयों का परिवार अपनी सगी बहन के घर हमीरपुर में सोने के लिए आ गया। उनके बहनोई बिजली बोर्ड के बड़े अधिकारी हैं।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे सभी सदस्य सो गए। शनिवार सुबह करीब सात बजे जब अश्विनी को उठाया गया तो वह उठ नहीं रहे थे और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, परंतु तब तक उनका देहांत हो चुका था। माना जा रहा है कि हृदय गति रुकने से अश्विनी की मौत हुई है। बहन के घर में भाई की इस दुखद मौत की खबर से शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया। जैसे ही परिवार को यह दुखद खबर मिली वहां हर किसी की आंख नम हो गईं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि रात भर विवाह की खुशियों का आनंद ले रहे और सब से सामान्य बात करते हुए इस तरह से कोई उनका अपना सब को छोड़कर चला गया। छह दिसंबर को अश्विनी और उनके परिवार की न्यूजीलैंड वापसी थी, जिसके लिए फ्लाइट सीट भी बुक थी। अश्विनी अपने पीछे आठ साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। शनिवार को नादौन में सभी ने अश्विनी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वहीं इस बारे में एसएचओ नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed