{"_id":"6817b30ec13c76024a07cd9f","slug":"calendar-for-school-sports-competitions-should-be-made-soon-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-154970-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के लिए जल्द हो कैलेंडर : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के लिए जल्द हो कैलेंडर : सुरेश
Mon, 05 May 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खेल कैलेंडर बनाने का आग्रह किया है। राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ के मुख्य मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शिक्षा विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में खेल कैलेंडर जारी किया था, लेकिन बाद में इसे होल्ड कर दिया गया।
सुरेश कुमार ने अंडर-14 और अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं के लिए नए कैलेंडर की आवश्यकता जताते हुए कहा कि अंडर-14 प्रतियोगिताएं मई माह में शुरू की जाएं और अंडर-19 प्रतियोगिताएं मानसून ब्रेक के बाद आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि मई का मौसम खेल प्रतियोगिताओं के लिए उपयुक्त रहता है, जबकि जून में हीट वेव और अगस्त में बरसात के कारण बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
इसके साथ ही उन्होंने अंडर-19 प्रतियोगिताओं के लिए बजट की भी मांग की, ताकि खिलाड़ियों की डाइट और अन्य खर्चे के लिए धन का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राजकीय विद्यालयों के पास सीमित फंड होते हैं और नवीं से बारहवीं तक के बच्चों से खेल फंड नाममात्र ही लिया जाता है, जिससे उन्हें समुचित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते।