फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bustle witnessed at Hamirpur bus stand on Raksha Bandhan.

Hamirpur (Himachal) News: रक्षाबंधन पर हमीरपुर बस अड्डे में दिखी चहल-पहल

Sat, 29 Aug 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bustle witnessed at Hamirpur bus stand on Raksha Bandhan.
हमीरपुर बस अड्डे में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
हमीरपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को हमीरपुर बस अड्डे में दिनभर हल्की भीड़ और चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही महिलाएं, युवतियां और अन्य यात्री अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि, सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या बहुत अधिक नहीं रही। रक्षाबंधन से एक दिन पहले वीरवार को ही बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों और अन्य गंतव्यों के लिए रवाना हो गए थे। कई महिलाएं भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके पहुंचीं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से महिलाओं और युवतियों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए एचआरटीसी की बसों में सफर किया। त्योहार के चलते बसों में महिलाओं और अन्य यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
रविवार और सोमवार को भीड़ अधिक होने की संभावना
रविवार और सोमवार को भीड़ बढ़ने की संभावना है। त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों का रुख कर चुके हैं। कई लोग रक्षा बंधन के बाद रविवार या सोमवार को ही अपने कार्यस्थल की ओर लौटेंगे। इससे रविवार और सोमवार को बस अड्डे और सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।

कोट
बसें नियमित रूप से रूट पर संचालित हुई हैं। यात्रियों की भीड़ सामान्य रही है। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article