{"_id":"58e3dafa4f1c1bdc315b5193","slug":"building-damaged-after-two-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के दो साल बाद ही जर्जर हुआ कॉलेज लाइब्रेरी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के दो साल बाद ही जर्जर हुआ कॉलेज लाइब्रेरी भवन
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर का लाइब्रेरी भवन निर्माण के दो वर्ष बाद ही जर्जर हालत में पहुंच गया है।
विज्ञापन
दो वर्ष पहले साढ़े पांच करोड़ की लागत से यह लाइब्रेरी एवं परीक्षा भवन बन कर तैयार हुआ था। जिसका उद्धाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। भवन की सजावट में लगे यूनी स्टोन उखड़ कर गिरना शुरू हो गए हैं। जिस कारण भवन के आस पास बैठने वाले छात्रों के घायल हाने का अंदेशा बना रहता है।
वहीं भवन की खिड़कियों पर लगे शीशे भी हवा के दबाव के कारण स्वयं ही टूट रहे हैं। वहीं भवन के अंदर सीलिंग पर लगी थर्मोकोल टाइलें भी घटिया स्तर की हैं जो उखड़ना शुरू हो गई हैं। भवन का प्लास्टर भी उखड़ना शुरू हो गया है। दीवारों पर दरारें आ गई हैं। लाइब्रेरी की होती खस्ताहालत को देखकर कॉलेज प्रबंधन ने कई बार लोनिवि को लिखित रूप से भवन की मरम्मत करने की मांग भी की है, लेकिन विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
वहीं छात्र संगठनों सहित अन्य छात्रों ने भी कालेज प्रबंधन से भवन की मरम्मत करवाने की मांग की है। उधर प्रधानाचार्य एचएस जंवाल का कहना है कि लाइब्रेरी की मरम्मत के लिए विभाग को कई बार लिखित रूप से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन