फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BUdget

हमीरपुर में ट्रांसपोर्ट नगर होगा स्थापित

Fri, 06 Mar 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के बजट में हमीरपुर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रांसपोर्ट नगर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक, ट्रैफिक पार्क, प्रशिक्षण केंद्र और वाहन रखरखाव एवं मरम्मत कार्य उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा हमीरपुर-मंडी सड़क को डबल लेन करने का प्रस्ताव बजट में है।
विज्ञापन

राज्य सरकार के आम बजट को जिले के कुछ वर्गों ने तो सराहनीय करार दिया है, वहीं कई वर्गों को यह बजट रास नहीं आया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, दिहाड़ीदारों व मिड-डे मील वर्करों ने सरकार की मानदेय व दिहाड़ी बढ़ाने पर प्रशंसा की है, साथ ही कार्यकर्ताओं को बीमा के दायरे में लाने की घोषणा का स्वागत किया है।
विज्ञापन

हालांकि आंगनबाड़ी व मिड-डे मील वर्करों ने सरकार से सरकारी कर्मचारी घोषित करने की भी मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बजट में प्रावधान न करने पर रोष जताया है, जबकि सेवानिवृत्त एनपीएस कर्मियों को ग्रेच्युटी का स्वागत किया है। इसके अलावा युवाओं ने रोजगार के क्षेत्र में बजट में कुछ खास प्रावधान न होने पर बजट को निराशाजनक बताया है, जबकि आम आदमी ने दिहाड़ी व विधवाओं और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाने की घोषणा पर सरकार का आभार जताया है। इसके अलावा कारोबारियों ने बजट में उनके लिए कुछ खास न होने की बात कही। जीएसटी सरलीकरण की उम्मीद लगाए बैठे कारोबारियों ने ऐसा न होने पर बजट को उनके लिए हितकारी नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed