फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BSNL call drop problem

बीएसएनएल की कॉल ड्राप से उपभोक्ता परेशान

Sun, 31 Jan 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Sun, 31 Jan 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
BSNL call drop problem

बीएसएनएल की कॉल ड्राप से बड़सर क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बात नहीं हो पा रही है लेकिन पैसे कट रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कॉल ड्राप से कंपनी को लाभ हो रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बड़सर में बीएसएनएल मोबाइल के हजारों उपभोक्ता हैं, लेकिन उन्हें कॉल ड्राप की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। विनोद कुमार, अमरजीत, राकेश कुमार, सुरेश कुमार और कमल जीत ने बताया कि उन्होंने मोबाइल में बीएसएनएल की सिम है। दो दिन से सिग्नल की समस्या चल रही है।
विज्ञापन


फोन करने पर दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आती। उन्होंने इसकी शिकायत बीएसएनएल अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीएसएनएल ने बिना बात कॉल के पैसे काटना गलत है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि  मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी कंपनियों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार तथा विजय कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की बैट्री बैकअप भी नहीं है। बिजली जाते ही फोन का सिग्नल गायब हो जाता है। कॉल ड्राप होने पर बात तो पूरी नहीं होती लेकिन पैसे पूरे कटते हैं।


कॉल ड्राप के बारे में जानकारी नहीं है। कई स्थानों पर सिग्नल की समस्या रहती है। पहाड़ी क्षेत्र होने से समस्या होती है। बीएसएनएल बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है।

- पीसी ठाकुर, एसडीओ, बीएसएनएल, बड़सर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed