{"_id":"586905f14f1c1b425ceedb7c","slug":"bsf-sub-inspector-died-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 01 Jan 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
हार्ट अटैक से मौत।
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात 24 वर्षीय अजय कुमार की जम्मू के कटड़ा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बड़सर की बिझड़ी पंचायत के गरड़ी गांव के अजय कुमार नववर्ष की पूर्व संध्या पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए साथियों सहित जा रहा था।
विज्ञापन
अर्धकंवारी के समीप सैनिक अचानक भूमि पर गिर गया। उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अब तक पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंचा है। मंगलवार तक अंतिम संस्कार की संभावना है।
विज्ञापन
अजय कुमार 2015 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। वह अपने पीछे माता-पिता और दो छोटे भाइयों को छोड़ गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने अजय के निधन पर शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन