फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brother-in-law who came to brother-in-law committed suicide by hanging

साले के पास आए जीजा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 13 Jul 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर दस में अपने साले के पास रहने आए जीजा ने गोशाला में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। परिजनों के मुताबिक व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। जिसे इलाज के लिए हमीरपुर लाया गया था। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नीरज मौर्य (35) निवासी बरेली उत्तरप्रदेश कुछ दिन पहले ही हमीरपुर में काम करने वाले अपने साले के पास परिवार सहित आया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि नीरज कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसे इलाज के लिए हमीरपुर लाया गया, लेकिन सोमवार सुबह उसने गोशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे एक बेटा व बेटी और पत्नी छोड़ गया है। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed