फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brother died on the spot in road accident, sister seriously injured

Hamirpur (Himachal) News: सड़क हादसे में भाई की मौके पर मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

Thu, 16 Mar 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
रंगस/नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत दंगड़ी-कांगू संपर्क मार्ग पर कुन्ना रोड के निकट एक मोटरसाइकिल के स्किड होने से हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में युवक की बहन बुरी तरह से घायल हुई हैं, जिसका उपचार हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी गांव खोरड़ पंचायत गोइस गलोड़ क्षेत्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवम और उसकी बहन 18 वर्षीय अंशिका बुधवार दोपहर बाद सुजानपुर में होली मेला देखकर वापस अपने घर जा रहे थे। जब अपनी बाइक पर सवार होकर कुन्ना रोड के निकट पहुंचे तो एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही निजी बस को देखकर शिवम बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक स्किड हो गई। इस हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बस चालक जसवीर कुमार ने बताया कि सामने से आ रही बाइक को देखकर जब उसे कुछ आशंका हुई तो उसने बस को पूरी तरह साइड में लेकर इसे तुरंत रोक दिया और कुछ पलों में ही हादसा हो गया। वहीं, आसपास के लोगों ने घायल अंशिका को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed