फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Broken slabs of pavement in the city, danger of accident

शहर में फुटपाथ के टूटे स्लैब, हादसे का खतरा

Mon, 30 Aug 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Broken slabs of pavement in the city, danger of accident
हमीरपुर शहर में हादसों को न्योता देता क्षतिग्रस्त फुटपाथ। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में नादौन चौक से बस अड्डा की ओर जाने वाले फुटपाथ के स्लैब टूटकर नाली में गिर गए हैं। इससे फुटपाथ पर गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से हादसों का खतरा बना हुआ है। पूर्व में एक महिला का पांव इस स्लैब में फंस गया था। दोपहिया वाहन भी इस टूटे हुए स्लैब की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अकसर फुटपाथ में लगे यह स्लैब टूट जाते हैं और राहगीरों के लिए आवाजाही मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन

यहां हादसों का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के अंधेरे में किसी राहगीर का पैर इन गड्ढों में पड़ सकता है। इससे राहगीर को चोटें आ सकती हैं। टूटे फुटपाथ से अधिकतर राहगीर सड़क पर से आवाजाही करने को मजबूर हैं। नादौन चौक की ओर से उतराई के चलते वाहन भी तेज गति से आते हैं। ऐसे में राहगीरों का वाहनों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ गया है। शहरवासियों और राहगीरों सुरेंद्र ठाकुर, मेहर सिंह, सुशील शर्मा और अनिकेत ने विभाग से फुटपाथ के इन स्लैब को सही करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजीव गौतम ने कहा कि यहां पर नाली में पाइपें डालने की योजना है। जैसे ही पाइपों की सप्लाई आएगी। पाइपें डालकर फुटपाथ को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed