फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Break on political conflict in panchayats, administrative work will also become easier

Hamirpur (Himachal) News: कायाकल्प अवार्ड... स्वच्छता में पीएचसी नाल्टी रहा अव्वल

Thu, 10 Jul 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 10 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित कायाकल्प पुरस्कार योजना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नाल्टी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तृतीय श्रेणी (पीएचसी) में इसे 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा गया है।
विज्ञापन

जिले की अन्य 15 पीएचसी को 50-50 हजार रुपये के सराहना पुरस्कार मिले हैं। इनमें उहल, धनेड़, सलौणी, कश्मीर, कांगू, कुठेड़ा, उटपुर, जंगलबैरी, भरेड़ी, जाहू, कड़ोहता, बगवाड़ा, मेहल, धनेटा और सेरा शामिल हैं। चतुर्थ श्रेणी (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स) में बटरान को प्रथम पुरस्कार मिला है, जिसे 1 लाख रुपये प्रदान किए गए। टिप्पर को दूसरा पुरस्कार (50 हजार रुपये) और बैरी को तीसरा पुरस्कार (35 हजार रुपये) दिया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिले के 54 हेल्थ वेलनेस सेंटर्स को 25-25 हजार रुपये के सराहना पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। बता दें कि कायाकल्प योजना के तहत स्वास्थ्य संस्थानों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम श्रेणी में जिला और नागरिक अस्पताल, द्वितीय श्रेणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तृतीय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और चतुर्थ श्रेणी में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स शामिल हैं। इन संस्थानों में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, रोग नियंत्रण और समग्र सेवाओं की गुणवत्ता के आधार पर मूल्यांकन कर पुरस्कार दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed