फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bone and joint problems have increased due to changing lifestyle: Dr. Sanjay

बदलती जीवनशैली से हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं बढ़ीं : डॉ. संजय

Wed, 05 Aug 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bone and joint problems have increased due to changing lifestyle: Dr. Sanjay
हड्डियों की बीमारियों से बचाव के आधुनिक तरीकों के बारे मरीजों को बताते डॉ. संजय। स्रोत : संस्था
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में प्राचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हड्डी एवं जोड़ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम भारतीय आर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित हड्डी एवं जोड़ सप्ताह 2026 अभियान के तहत हुआ।
विज्ञापन

इस वर्ष अभियान का विषय ‘स्वस्थ हड्डियां, स्वस्थ जोड़, स्वस्थ भारत’ रखा गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों, मेडिकल छात्रों और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने हड्डियों और जोड़ों के बेहतर स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने मरीजों की स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन से जुड़े विषयों पर विचार रखे। ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने जागरूकता गतिविधियों और तकनीकी सत्रों का नेतृत्व किया। उन्होंने हड्डियों की मजबूती, सही शारीरिक मुद्रा और वरिष्ठ नागरिकों में गिरने से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, सही मुद्रा और समय पर जांच से इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed