{"_id":"6171a0d0f145636c1d1c8176","slug":"blown-the-purse-of-a-woman-shopping-in-the-shop-15-thousand-cash-stolen-hamirpur-hp-news-sml3879611108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में खरीदारी कर रही महिला का पर्स उड़ाया, 15 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में खरीदारी कर रही महिला का पर्स उड़ाया, 15 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
Blown the purse of a woman shopping in the shop, 15 thousand cash stolen
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। अब वीरवार को जिला मुख्यालय में करवाचौथ के लिए खरीदारी कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया है। महिला ने आशंका जताई है कि इस दुकान में उस दौरान दो प्रवासी महिलाएं भी थीं, जो बाद में यहां से गायब हो गईं। पीड़ित महिला ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है।
वीरवार दोपहर को सुमन कुमारी जिला मुख्यालय की एक मनियारी की दुकान में खरीदारी को गई। दुकान में भीड़ थी। इस दौरान किसी ने उसके बैग के अंदर रखे छोटे पर्स को निकाल लिया। पर्स में पंद्रह हजार नकद और राशन कार्ड था। महिला जब खरीदारी कर दुकानदार को पैसे देने लगी तो पर्स गायब पाया। इस पर वहां खरीदारी कर रही दो प्रवासी महिलाएं भी गायब पाई गईं।
महिला ने उन पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पूर्व भी ऐसी ही दो महिलाओं ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से कैश, एक महिला ने वार्ड नंबर दस के घर में घुसकर गहने और वार्ड नंबर एक में भी करीब पांच तोले सोना चोरी हुआ है। हालांकि, पुलिस लगातार हो रही इन चोरियों के मामले में विभिन्न लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।