फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BLOs should go door to door to verify citizens

Hamirpur (Himachal) News: बीएलओ घर-घर जाकर करें लोगों का सत्यापन

Wed, 01 Apr 2026 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
BLOs should go door to door to verify citizens
सुजानपुर में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करने के लिए आयोजित कार्यशाला में भाग लेते अध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुजानपुर (हमीरपुर)। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदान के लिए पात्र नागरिकों का सत्यापन करें। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। ये निर्देश नायब तहसीलदार किशोर ठाकुर ने बुधवार को सुजानपुर में कार्यशाला में दिए।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने किया। स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. राजीव ठाकुर ने मुख्यातिथि व अन्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने एसआईआर के महत्व को साझा किया। तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने व एसआईआर के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कहा कि दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास करें। तकनीकी सत्र में ट्रेनिंग अधिकारी मनीषा शर्मा ने अधिकारियों को नए दिशानिर्देशों, प्रपत्रों के सही उपयोग, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा फील्ड सत्यापन के तरीकों की जानकारी दी। कार्यशाला में चुनाव विभाग सुजानपुर से कार्यालय प्रभारी संदीप कुमार, चंदेल सिंह सहित 70 पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed