{"_id":"67801e180c81e62ac90e98bc","slug":"blood-donation-camp-organized-on-mlas-birthday-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-145497-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विधायक के जन्मदिवस पर लगाया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विधायक के जन्मदिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
Fri, 10 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानुर ने वीरवार को सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत राणा का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने उनके जन्मदिवस पर केक काटा और उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं सहित युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस दौरान विधायक ने सुजानपुर बाल आश्रम में पहुंचकर अनाथ बच्चों से मिलकर उन्हें अपने जन्मदिवस पर गर्म ट्रैक सूट वितरित किए और उनके साथ केक काटा। इस दौरान उनके साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर राजेंद्र वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन