फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Block level picnic festival will be celebrated grandly on 14th September

Hamirpur (Himachal) News: 14 सितंबर को ब्लॉकस्तरीय सैर उत्सव भव्य रूप से मनेगा

Sun, 01 Sep 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
लोकनृत्यों और पारंपरिक कलाओं का किया जाएगा प्रदर्शन
विज्ञापन

कुलदीप डोगरा बने भोरंज कला एवं खेल मंच के अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भोरंज कला एवं खेल मंच की नई समिति का गठन किया गया। इस समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और आने वाली पीढि़यों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से अवगत कराना है। इस अवसर पर कुलदीप डोगरा को अध्यक्ष और दिनेश संधू को सर्वसम्मति से समिति का महासचिव चुना गया।

इसके अलावा देव राज पठानिया, गुलशन संधू, कुलदीप पटियाल को उपाध्यक्ष, डॉ. अरुण, वीना देवी, कैप्टन राकेश को सह सचिव, संदीप कतना को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह ठाकुर को जन संपर्क अधिकारी, सुदेश ठाकुर और आशीष ठाकुर को सलाहकार, अमित सोनी को खेल सचिव, प्रवीण शर्मा को संस्कृति सचिव, आकाश मुनिहाल को मीडिया प्रभारी, पूजा देवी, रमेश रांगड़ा, हेम राज, किशोर आजाद, आदर्श कालिया, रजनीश कौशल को सदस्य चुना गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों ने उनके अनुभव और समर्पण की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भोरंज कला एवं खेल मंच नई ऊंचाइयों को छुएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 14 सितंबर को ब्लॉकस्तरीय सैर उत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्यों और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कला केंद्र की समिति ने सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रीय कलाकारों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृति को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी, बल्कि आपसी भाईचारे और एकजुटता को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed