{"_id":"66fd4d5f8a78b8c60101899a","slug":"block-coordinator-anganwadi-worker-honored-for-commendable-work-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137412-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सराहनीय कार्य करने वाले खंड समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सराहनीय कार्य करने वाले खंड समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को सम्मानित करते एसडीएम हम
रैलियों, सफाई, शपथ और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ स्वच्छता पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर/ दियोटसिद्ध/भोरंज/ हमीरपुर। स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा जिला हमीरपुर में भी बुधवार को सफाई अभियान, जागरूकता रैलियों, स्वच्छता की शपथ, अन्य जागरूकता गतिविधियों तथा पारितोषिक वितरण के साथ संपन्न हो गया। पखवाड़े के समापन पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डीआरडीए के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में एसडीएम संजीत ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए एसडीएम ने कहा कि इस बार अभियान का मुख्य विषय स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता रखा गया था। संपूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को एक स्वभाव एवं संस्कार के रूप में आत्मसात करेगा।
एसडीएम ने स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले खंड समन्वयकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्वच्छता ही सेवा-2024 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों का स्वागत किया तथा पूरे पखवाड़े के दौरान जिले भर में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी विभागों, संस्थाओं और उनके अधिकारियों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा के समापन अवसर पर बुधवार को नगर परिषद हमीरपुर ने भी सफाई एवं जागरूकता रैली निकालकर आम लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य कार्यकर्ताओं को नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने विशेष रूप से सम्मानित किया। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत वार्ड नंबर छह टिक्कर मलुआं के ग्रामवासियों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अपने वार्ड में सफाई अभियान चलाया। दियोटसिद्ध लोअर बाजार में भी सफाई अभियान चलाया गया। इसमें मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल व मंदिर कर्मचारियों ने भाग लिया। मंदिर कर्मचारियों से उप मंदिर अधिकारी सुरम सिंह व मंदिर के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बाजार में साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरू क किया।