फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Black Friday... Crowd gathered in showrooms and brand outlets for shopping

Hamirpur (Himachal) News: ब्लैक फ्राइडे... शोरूम्स और ब्रांड के आउटलेट में खरीदारी को उमड़ी भीड़

Sat, 29 Nov 2025 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Black Friday... Crowd gathered in showrooms and brand outlets for shopping
नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।
हमीरपुर। ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान जिले के प्रमुख शोरूम्स और विभिन्न ब्रांड के आउटलेट में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और घरेलू सामान पर ब्लैक फ्राइडे डिस्काउंट्स ने लोगों को आकर्षित किया। कई जगह 50 से लेकर 70 फीसदी तक भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शोरूम्स में ग्राहकों ने लैपटॉप, स्मार्टफोन, टीवी की सबसे ज्यादा खरीद की। इसके अलावा, कपड़े और जूते-चप्पल की दुकानों में भी जबरदस्त रौनक देखी गई। यह सेल 30 नवबंर तक रहेगी। ग्राहकों के बीच इस दिन की खरीदारी को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं रहीं। जहां कुछ ने इस सेल को एक बेहतरीन अवसर बताया, वहीं कुछ ने डिस्काउंट की कमी और सामान की सीमित स्टॉक पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल्स और शोरूम्स के मालिकों का मानना है कि यह सेल ग्राहकों के खर्चे को बढ़ाती है और इससे दुकानदारों को बिक्री में एक अच्छा उछाल मिलता है। कारोबारियों की मानें तो ब्लैक फ्राइडे अमेरिका से जुड़ा है। यह हर साल नवंबर के चौथे शुक्रवार को होता है, जो पारंपरिक रूप से क्रिसमस की खरीदारी के मौसम की अनौपचारिक शुरुआत का प्रतीक है और इस दिन खुदरा विक्रेता भारी छूट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स

फेस्टिव ऑफर्स और डील्स तो सालभर चलते रहते हैं, लेकिन ब्लैक फ्राइडे सेल की बात ही कुछ अलग है। इस दौरान सभी प्रकार के ब्रांडेड सामान पर 50 से 65 फीसदी की छूट मिलती है। -नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी


शोरूम्स में आने वाले ग्राहकों को सेल्स के बारे में बताया जा रहा है। पीटर इंग्लैंड, लुई फिलिप, एलिन सोली कपड़ा ब्रांडों पर ग्राहकों को डिस्काउंट दिया जा रहा है। -अंजीत कुमार शर्मा, दुकानदार, लुई फिलिप, एलिन सोली



ब्लैक फ्राइडे सेल का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में भारी डिस्काउंट और ऑनलाइन क्रैश होती वेबसाइट्स की तस्वीरें घूमने लगती हैं। यह सेल दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है। -स्नेह, ग्राहक, पक्का भरो




दुनिया भर के लोग ब्लैक फ्राइडे सेल का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि बहुत से ब्रांड इसी दिन विभिन्न कपड़ों व सामान पर ऑफर प्रदान करते हैं। ऑफर का पता लगते ही शोरूम में आकर खरीदारी की है। -अमन, ग्राहक, हमीरपुर

नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।

नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।

नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।

नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।

नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।

नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।

नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।

नमन, दुकानदार लेवीज व ब्लैक बैरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article