फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Black cataract is dangerous for those above 40 years of age

40 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए खतरनाक है काला मोतिया

Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Black cataract is dangerous for those above 40 years of age
स्वास्थ्य उपकेंद्र जलाड़ी में ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लो? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रसाद शर्मा ने कहा है कि 40 वर्ष की आयु पार कर चुके लोगों के लिए काला मोतियाबिंद ज्यादा खतरनाक है। आंखों के सामने छोटे-छोटे रंगीन धब्बे दिखाई देना, रंगीन रोशनी का घेरा दिखाई देना, चक्कर और मितली आना, आंखों में तेज दर्द होना और साइड विजन को नुकसान होना और बाकी विजन ठीक रहना मोतियाबिंद के प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन

वे शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से काला मोतियाबिंद सप्ताह जागरूकता अभियान को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य उपकेंद्र जलाड़ी में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर खंड चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कौशल के निर्देश पर लगाया गया। उन्होंने कहा कि भारत में लगभग सवा करोड़ से ज्यादा लोग काला मोतियाबिंद से प्रभावित हैं। काला मोतियाबिंद (ग्लूकोमा) आंखों की ऐसी बीमारी है जिसका आसानी से पता नहीं चलता है और जब पता चलता है तब बहुत देर हो चुकी होती है। काला मोतियाबिंद से बचाव का सबसे अच्छा और सरल उपाय नियमित रूप से आंखों की जांच करवाते रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed