फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp won the president and vice president seat in sujanpur town

नप सुजानपुर में भाजपा का कब्जा

Thu, 21 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Thu, 21 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। वीरवार को एसडीएम बलवान चंद की अध्यक्षता में नप के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया।
विज्ञापन


9 पार्षदों वाली नगर परिषद में कांग्रेस के पास चार पार्षद, जबकि भाजपा के पास वार्ड नंबर एक से जीते रमन भटनागर को मिलाकर पांच पार्षद बैठक में मौजूद थे। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दावेदारी से बाहर हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में दो दावेदार मैदान में थे। इसके चलते दोनों में टॉस कर दोनों को ढाई-ढाई साल का कार्यकाल दे दिया गया है। रमन भटनागर टॉस जीतकर पहले ढाई साल के लिए अध्यक्ष बने हैं।


बुधवार रात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के दरबार में रमन भटनागर और अशोक मेहरा को प्रधान बनाने का निर्णय लिया गया। दोनों को ढाई-ढाई साल के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला हुआ। पहले ढाई साल के लिए किसे अध्यक्ष चुना जाना है, इसका निर्णय टॉस से चुनाव के दौरान नप के सभागार में ही किया जाना था। वीरवार सुबह सभी नवनिर्वाचित पार्षद सभागार में पहुंचे।
विज्ञापन


वार्ड नंबर आठ की पार्षद ज्योति शर्मा ने टॉस किया। इसमें रमन भटनागर पहले ढाई साल के लिए अध्यक्ष चुने गए। अशोक मेहरा ढाई साल के लिए अध्यक्ष रहेंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कमलेश और कांग्रेस की सुमन अटवाल ने दावेदारी जताई। सुमन अटवाल को महज चार और कमलेश को पांच मत मिले। इसके चलते उपाध्यक्ष की कमान कमलेश कुमारी को मिली है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन भटनागर और उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। दोनों को एसडीएम बलवान चंद ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी रैली निकाली
भाजपा ने विधायक नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में विजयी रैली निकाली गई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मुरली मनोहर मंदिर और बाबा स्वरूपगिरी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, अंकुश गुप्ता, विकास महाजन, पुरुषोत्तम चौधरी, अनीता मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed