{"_id":"67696da9018d7e15ab02f3c4","slug":"bjp-will-celebrate-good-governance-day-tomorrow-sumit-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-144078-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कल मनाएगी सुशासन दिवस : सुमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कल मनाएगी सुशासन दिवस : सुमित
Tue, 24 Dec 2024 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस व 26 दिसंबर को वीर-बाल दिवस मनाएगी। प्रदेश के हर मंडल में मनाने की रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रदेश मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि हर बूथ में पूर्व पीएम अटल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। स्कूलों व कॉलेजों में उनकी कविताओं का वाचन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित भी किये जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संसदीय स्तर के प्रत्येक जिला में संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति कर दी गई है। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर जिला अध्यक्ष देसराज शर्मा, जिला महामंत्री शाम मन्हास, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार व नीरज इत्यादि मौजूद रहे।