फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP took out bike rally at Dhagoh booth of Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के ढगोह बूथ पर भाजपा ने निकाली बाइक रैली

Sat, 06 Apr 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौंसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीपुर। प्रदेशभर में भाजपा ने शनिवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यसभा सांसद, प्रदेश भाजपा महामंत्री व भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सिकंदर कुमार ने हमीरपुर जिला के नादौन मंडल के बूथ नंबर-82 ढगोह में बूथ के कार्यकर्ताओं, गांववासियों व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं संग स्थापना दिवस मनाया। सिकंदर कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के राजनीतिक परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने देश को एक बेहतर शासन प्रणाली देते हुए दुनिया में भारत का कद आज विश्व पटल पर ऊंचा किया है। पिछले 10 वर्षों के दौरान देश में विभिन्न क्षेत्रों में तेज गति से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने कश्मीर से लेकर केरल तक और कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक अपनी छाप छोड़ी है। देश की जनता का भाजपा की नीतियों और कार्यशैली को लेकर जनाधार बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर सिकंदर कुमार ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचने और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा करने के लिए राज्य भर में अथक प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमो महामंत्री डॉक्टर शनी शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुबीर ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य आनंद ठाकुर, युवा मोर्चा हमीरपुर के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जिंदू, जिला सचिव कौशिक जरियाल मौजूद रहे।






बॉक्स:

अटल और लालकृष्ण आडवाणी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता : भाजपा

नादौन(हमीरपुर)। भाजपा मंडल नादौन ने शनिवार को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस लहड़ा गलोड़ में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित मनाया। इस मौके पर नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। विजय अग्निहोत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण को भी याद किया और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की ओर से पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए किए गए योगदान को भी बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने भी आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री अजमेल वर्मा, सुरेंद्र शिंदा, राजेंद्र ठाकुर, राजेश, रिंकू सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed