फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP roared in Gandhi Chowk, shouted against the government with songs

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक में गरजी भाजपा, गानों से सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Tue, 12 Dec 2023 11:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
BJP roared in Gandhi Chowk, shouted against the government with songs
गांधी चौक पर भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ आयोजित आक्रोश रैली में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता व
हमीरपुर। हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश दिवस के तहत प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गीतों के माध्यम से तुकबंदी कर प्रदेश सरकार की नीतियों की खूब आलोचना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सुक्खू सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने का धर्मशाला में जश्न मना रही है, लेकिन एक साल के कार्यकाल में जश्न मनाने जैसा कुछ किया नहीं है। प्रदेश के इतिहास में किसी भी सरकार का पहला वर्ष इतना नकारा नहीं रहा, जितना वर्तमान कांग्रेस सरकार का रहा है। जिला भाजपा की आक्रोश रैली में गांधी चौक के प्रदर्शन में सोमवार को भाजपा के 2022 केे विस चुनावों के पांच विस क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित भी किया, लेकिन हमीरपुर सीट से प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर प्रदर्शन से नदारद रहे। उनकी भाभी पूर्व सीपीएस उर्मिल ठाकुर ने इस प्रदर्शन रैली में जरूर हाजिरी भरी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व विधायक नरेंद्र की गैरमौजूदगी खूब चर्चा का विषय बनी रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश सचिव और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, बलदेव शर्मा, उर्मिल ठाकुर, कमलेश कुमारी, अनिल धीमान और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, कैप्टन रंजीत और माया शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed