फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP, rebels and independents will be exposed in Congress rally: Sukhu

कांग्रेस की रैली में भाजपा, बागियों और निर्दलीयों की खोली जाएगी पोल : सुक्खू

Tue, 09 Apr 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
BJP, rebels and independents will be exposed in Congress rally: Sukhu
नादौन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर सीएम सुक्खू का स्वागत करते लोग
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को गृह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन के लोग क्रांतिकारी हैं। भाजपा ने पैसे के बल पर प्रदेश सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया है, उसके खिलाफ जनांदोलन खड़ा करें। एक जून तक कार्यकर्ताओं को भाजपा के दुष्प्रचार और षड्यंत्रों का एकजुट होकर जवाब देना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति में भी अब व्यवस्था परिवर्तन का समय आ गया है। बिकाऊ लोगों को सबक सिखाएं और काम करने वालों को आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हमीरपुर में कांग्रेस बड़ी रैली करेगी, जिसमें कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को खरीदने के लिए काले कारनामों की पोल खोली जाएगी। कांग्रेस सरकार के पास सबका काला चिट्टा मौजूद है। जन बल के बूते सरकार प्रदेश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। घर-घर तक कांग्रेस सरकार के 15 महीने में हुए कार्यों को पहुंचाएं। सरकार 10 में से पांच गारंटियों को पूरा कर चुकी है। 2032 तक प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि हमें जनता के साथ की जरूरत है। सरकार बड़ी से बड़ी चुनौती से भी पार पा लेगी। प्रदेश सरकार ने सत्ता सुख न भोगते हुए, जनहित को मद्देनजर रखकर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नादौन के लोग मेरे साथ ताकत बनकर खड़े हुए तभी आम परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा। नादौन के लोग मेरे दिल और दिमाग में हैं। जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। साढ़े तीन साल अभी कांग्रेस सरकार का कार्यकाल है, उसमें डटकर काम करेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

नादौन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर सीएम सुक्खू का स्वागत करते लोग

नादौन में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर सीएम सुक्खू का स्वागत करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed