फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP Mahila Morcha burns effigies of Rahul Gandhi and MP Angomcha.

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा महिला मोर्चा ने जलाए राहुल गांधी और सांसद अंगोमचा के पुतले

Tue, 13 Oct 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burns effigies of Rahul Gandhi and MP Angomcha.
भोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाकर नारेबाजी करते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता। भाज
भोटा (हमीरपुर)। महिलाओं के सम्मान और छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को भोटा बाजार में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोईजम के पुतले जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में जवाबदेही तय करने और संबंधित सांसद को पद से हटाने की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर रह चुके सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से संबंधित सांसद को पार्टी और सांसद पद से हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं मोरसू बीडीसी सदस्य राजेश कुमार मांगा, मोरसू सुल्तानी पंचायत प्रधान रचना कुमारी, नगर पंचायत भोटा की पूर्व अध्यक्ष सपना सोनी, पार्षद अश्विनी सोनी, समिति सदस्य विनोद धीमान और पंकज सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed