फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP leaders are stunned after seeing the development in Bhoranj: Vijay

भोरंज में हुए विकास को देखकर बौखलाए भाजपा नेता : विजय

Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा के नेता और पदाधिकारी भोरंज में हो रहे अथाह विकास को देखकर बौखला गए हैं। इन कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह बात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल ने भोरंज लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि भाजपा के पास सांसद की ओर से पैसा केंद्र से मंजूर करवाने के साक्ष्य हैं तो जनता को बताएं। कार्यों के स्वीकृति पत्रों को सार्वजनिक करें। उन्होंने पट्टा से अवाहदेवी सड़क, कैहरवीं से सुलगवान सड़क सहित अन्य सड़क मार्गों की स्वीकृति की जानकारी दी।

इन सड़कों पर जल्द कार्य आरंभ होगा। भाजपा झूठ का सहारा लेती है। कौन सड़क किस क्षेत्र में बननी हैं, यह प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक तय करते हैं, लेकिन भाजपा इसे केंद्र की सौगात बता रही है। नाबार्ड का पैसा एक विकास ऋण है, जिसे प्रदेश सरकार को भरना है। इसे लेकर भी भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार भोरंज के विकास में जुटी है। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजीव, प्रवेश ठाकुर, दीप चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed