फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP leaders are making confusing statements to mislead people: Suresh

भाजपा नेता लोगों को गुमराह करने के लिए कर रहे भ्रमित बयानबाजी : सुरेश

Thu, 11 Apr 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लगमन्वीं में बताईं उपलब्धियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/जाहू(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने वीरवार को लगमन्वीं में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने 10 में से 5 गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलने लगा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता लोगों को गुमराह करने के लिए भ्रमित बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यों से खुश हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहली ही कैबिनेट में 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का कार्य किया है और आपदा के समय पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुख-दर्द दूर करने का मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा में तोड़-मरोड़ की राजनीति से प्रदेश पर विधानसभा उपचुनाव थोपा है। जिसका लाभ भाजपा को कभी नहीं मिलेगा।



उन्होंने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास से लोगों को अवगत करवाते हुए कहा कि छोटे से कार्यकाल में भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का कार्य किया गया है। भोरंज अस्पताल में सबसे पहले चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए आधुनिक सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा पेयजल समस्या के स्थायी हल के लिए कार्य किया जा रहा है। भोरंज में करोड़ों के विभिन्न विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। इससे आने वाले दिनों में भोरंज विधानसभा क्षेत्र आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने झौंडी माता मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, जिला उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, भोरंज ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, पूर्व प्रधान लता देवी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed