{"_id":"674dbd4337fcbc8014022bd7","slug":"bjp-is-not-able-to-digest-development-verma-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-142220-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को नहीं पचा पा रही भाजपा : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को नहीं पचा पा रही भाजपा : वर्मा
Tue, 03 Dec 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 03 Dec 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करती हुई पूर्व विधायक अनीता वर्मा। स्रोत : संवाद
सचित्र
पुराने और नए कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर गरीब आदमी की मदद करने में जुटी है। सरकार 11 दिसंबर को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने जा रही है, लेकिन भाजपा इन विकास कार्य को न पचाकर उनका विरोध करने में जुटी हुई है। सुजानपुर में सोमवार को प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक लोगों के कार्य करने में सफल साबित हो रहे हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विधायक से बात करने के उपरांत पुरानी और नए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच सामान्य बैठक करवाई जाएगी। शीघ्र ही मुख्यमंत्री सुजानपुर शहर का दौरा करेंगे। यहां पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। हमीरपुर जिले में विकास की गाथा मुख्यमंत्री के द्वारा लिखी जा रही है। नए बस स्टैंड का निर्माण करवाने और मेडिकल कॉलेज और कैंसर अस्पताल के निर्माण में मुख्यमंत्री की भूमिका अहम है। मुख्यमंत्री लगातार बचत का प्रावधान करने के उपरांत शिलान्यास करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में चौगान की सुंदरता बनाए रखने और पार्किंग व्यवस्था के लिए उपमंडल अधिकारी को आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सुषमा शर्मा, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
समाचार नवीन : राजन