फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP in 4 panchayat committees in Hamirpur

हमीरपुर में 4 पंचायत समितियों में भाजपा

Sat, 30 Jan 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
BJP in 4 panchayat committees in Hamirpur
पंचायत समिति नादौन के चुने गए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एचआरटीसी उपाध्यक्ष व अन्य समर्थकों के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा चुनावों का सेमिफाइनल माने जाने वाले पंचायतीराज चुनाव में हमीरपुर जिला में भाजपा का प्रदर्शन दमदार रहा है। हमीरपुर जिले की चार पंचायत समितियों में भाजपा ने शनिवार को जोरदार एंट्री मारी है। भोरंज, सुजानपुर और नादौन ब्लॉक की पंचायत समिति के अध्यक्ष और अध्यक्ष पद भाजपा की झोली में गए हैं, जबकि इन तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रदर्शन शून्य रहा। जिला परिषद के बाद कांग्रेस को यह दूसरा झटका लगा है। हालांकि हमीरपुर में कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद हासिल कर अपनी लाज बचाई है। जिले में तीन विधायक होने के बावजूद कांग्रेस इन चारों पंचायत समितियों में अपना दबदबा नहीं दिखा पाई, जबकि भाजपा ने अपने दो विधायकों के दम पर ही जिला परिषद और पंचायत समिति में ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में नगर पंचायत के बाद अब पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। इसी तरह कांग्रेस से ही विधायक राजेंद्र राणा के गृह क्षेत्र सुजानपुर में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के खाते में चले गए। भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने अपने गृह क्षेत्र भोरंज में भाजपा का झंडा बुलंद किया है। उन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा समर्थितों की ताजपोशी करवाकर शक्ति प्रदर्शन किया है। हालांकि हमीरपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है। यहां अध्यक्ष पद भाजपा तो उपाध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में गया है। इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। अब बमसन और बिझड़ी दोनों ब्लॉकों में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव बचे हैं। हालांकि बमसन में भाजपा की दावेदारी मजबूत है, लेकिन बड़सर में कड़ा मुकाबला होने के चलते लोगों की नजरें यहां कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed