फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP has never been a well-wisher of weaker sections: Kaushal

भाजपा कभी भी कमजोर वर्गों की हितैषी नहीं रही : कौशल

Tue, 01 Oct 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रेस बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अनुसूचित जाति वर्ग का हितैषी होने का दावा कर एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के भाजपा के प्रति आक्रोश को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। कौशल ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा कभी भी कमजोर वर्गों की हितैषी नहीं रही। यदि भाजपा कमजोर वर्ग की हितैषी है तो जाति एवं आर्थिक आधार पर जनगणना की विरोधी क्यों है। वास्तविकता तो यह है कि मोदी के शासनकाल में नीतियां और कार्यक्रम ही ऐसे बनाए गए जिनका सीधा लाभ सरमायेदारों और चंदा देने वालों को मिले। भाजपा सरकार ने सरकारी क्षेत्र में रोजगार सृजन करने वाली तमाम संस्थाओं को मित्र उद्योगपतियों के हाथों बेच कर सुनियोजित तरीके से आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है और अनुराग ठाकुर भी अपनी हार को देख कर झूठ के सहारे अपनी नैया पार लगाने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed