फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP forms coordination committee for damage control in by-elections

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने उपचुनाव में डैमेज कंट्रोल को बनाई समन्वय समिति

Thu, 28 Mar 2024 03:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में तीन विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय समिति के प्रमुख बनाए नरेंद्र अत्री
विज्ञापन


हर विस क्षेत्र में चार नेताओं को समन्वय समिति में किया गया शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल की अगुआई में हुई बैठक, उपचुनाव पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर । उपचुनाव में कांग्रेस के बागियों को टिकट दिए जाने के बाद जिला हमीरपुर में भाजपा ने समन्वय समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल की अगुवाई में बुधवार को हमीरपुर में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। भाजपा के प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री को इस समन्वय समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपनी रूपरेखा तैयार करना आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में बुधवार को हमीरपुर जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार भी शामिल हुए। इस बैठक में पार्टी के पूर्व कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। लोकसभा के आम चुनाव एवं हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में बगावत को रोकने व डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी ने एक समन्वय समिति का गठन किया। इसमें तीनों विधानसभा क्षेत्रों सुजानपुर, बड़सर एवं हमीरपुर के लिए भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री को समन्वय समिति का प्रमुख बनाया गया है। भाजपा मंडल सुजानपुर के लिए जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारु, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एससी मोर्चा संजीव डोगरा, जिला प्रवक्ता चमन ठाकुर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं, बड़सर भाजपा मंडल के लिए जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलबीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रसील सिंह मनकोटिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही हमीरपुर भाजपा मंडल के लिए जिला भाजपा सचिव अनिल शर्मा, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देवराज शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर एवं प्रदेश आयुष प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अशोक शर्मा को समन्वय समिति में शामिल किया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक, जिला से प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला भाजपा पदाधिकारी, पांचों मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed