{"_id":"c66cf264a2d7ce9a6afe5cb2e228f33d","slug":"bjp-doing-plitics-over-corpses-alleges-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाशों पर राजनीति कर रहे भाजपाई : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाशों पर राजनीति कर रहे भाजपाई : पठानिया
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसबाड़ के 19 वर्षीय युवक की कार टक्कर से मौत के मामले में राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस नेता के बेटे का नाम और गाड़ी नंबर लेकर किए गए चक्का जाम पर कांग्रेसियों ने भी भाजपाइयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को हमीरपुर में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, एससी, एसटी विंग के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार, नगर परिषद के पार्षद राजेश चौधरी, लेखराज ठाकुर और अजय शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित जिला भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कुलदीप पठानिया ने कहा कि तथ्यों और सच्चाई को बिना जाने दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने वाले प्रेम कुमार धूमल का सड़क पर धरना-प्रदशर्न करना ओच्छी राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में उन्हें और उनकी पत्नी को झूठे गवारडू केस में फंसाकर तंग किया गया।
विज्ञापन
जब-जब धूमल प्रदेश में सत्तासीन हुए, उन्हें राजनीतिक द्वेष से तंग किया जाता रहा है। पठानिया ने कहा कि अगर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज नहीं मिलती तो आज भी उनके बेटे को झूठे केस में सलाखों के पीछे धकेल दिया जाता। उन्होंने धूमल सहित जिला के भाजपा नेताओं पर इस मामले को राजनीतिक रंग देने के आरोप लगाए।
पठानिया ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उनकी छवि को खराब करने के लिए मृतक युवक के परिजनों को धरने पर बिठाया। अब जब सच्चाई सामने आ चुकी है तो धूमल को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए या राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।
कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज करने की मांग की है।