फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP built it and we will inaugurate the medical college: Anurag

भाजपा ने बनवाया मेडिकल कॉलेज और हम ही करेंगे उद्घाटन : अनुराग

Thu, 23 May 2024 03:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
BJP built it and we will inaugurate the medical college: Anurag
नादौन में चुनावी जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
कहा, सरकार में मुख्यमंत्री हैं सुक्खू, रिकार्ड चेक कर लें, 2015 में भाजपा ने स्वीकृत किया प्रोजेक्ट
विज्ञापन


नादौन में न महिलाओं को 1500 रुपये और न ही युवाओं को नौकरी दिलवा पाई सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री हैं सुखविंद्र सिंह सुक्खू। एक बार रिकाॅर्ड चेक कर लें। साल 2015 में 174 करोड़ के बजट के साथ मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेज को हमीरपुर के लिए स्वीकृत किया। भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है और भाजपा ही इसका उद्घाटन करेगी। नादौन में चुनावी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बातें कहीं। कहा कि 2015 में मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाया है। 174 करोड़ का बजट देकर भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाया। जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन भी भाजपा सरकार ने प्रदेश में उपलब्ध करवाई है। 2015 में केंद्र से स्वीकृति के बावजूद अढ़ाई साल तक तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट को लटकाए रखा। जमीन तक कांग्रेस सरकार ने मुहैया नहीं करवाई। एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालय का कार्यालय रुकवाने का कार्य कांग्रेस ने किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का पैसा अभी तक प्रदेश सरकार ने जमा नहीं करवाया है। कांग्रेस के नेता विकास कार्यों पर अपने नाम की पट्टी लगाने का प्रयास करते हैं। धूमल सरकार के बाद कांग्रेस सरकार और बाद में भाजपा सरकार सत्ता में आई। अब डेढ़ साल से कांग्रेस सरकार फिर सत्ता में है। अब क्या कर पाए हैं। कांग्रेस सरकार अपना एक भी वादा और गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। कांग्रेस सरकार में किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग सब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पांच लाख नौकरियां, 1500 रुपये मासिक सारे वादे अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बेहाल है। सीएम सुक्खू के जिले और गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में तो सबसे पहले 1500 रुपये मासिक मिलना चाहिए था। यदि गृह विधानसभा क्षेत्र में पैसा नहीं आया है तो अन्य क्षेत्रों में कैसे आएगा। पांच लाख नौकरियां तो दूर आठ नौकरियां नादौन में नहीं मिल पाई है। कांग्रेस सरकार आठ ऐसे नादौन के लोगों को बता दें जिन्हे रोजगार मिला हो।





कांग्रेस में लीडर नहीं डीलर बचे, केजरीवाल भ्रष्टाचार का पर्याय : अनुराग
कांग्रेस में लीडर नहीं डीलर बचे हैं। इंडी गठबंधन में वह नेता है जो जमानत पर है। कांग्रेस नेताओं को सेवा से नहीं दलाली से मतलब है। डील होने से कांग्रेसियों की सरकारें और इनके घर चलते हैं। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में एक समुदाय तक सीमित हो गई है। भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम न देखकर समान विकास किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सशर्त जमानत पर बाहर आए हैं। केजरीवाल भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed