फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP-backed Zila Parishad candidates took Dhumal's blessings.

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा समर्थित जिला परिषद उम्मीदवारों ने लिया धूमल का आशीर्वाद

Thu, 07 May 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP-backed Zila Parishad candidates took Dhumal's blessings.
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ भाजपा समर्थित उम्मीदवार व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
अवाहदेवी(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के चार वार्डों से भाजपा समर्थित जिला परिषद उम्मीदवारों ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भोरंज के पूर्व विधायक अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, महामंत्री हिटलर ठाकुर तथा एडवोकेट संजीव कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों को चुनावी रणनीति और जनसंपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सभी प्रत्याशियों का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन चुनावों के परिणाम 2027 के विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। भोरंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 बधानी से रजनी देवी, वार्ड नंबर 9 धमरोल से अनीता शर्मा, वार्ड नंबर 10 जाहू से अजय शर्मा और वार्ड नंबर 11 से अंजना कुमारी भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं।


बधानी में 20 वर्षों से नहीं मिली भाजपा को जीत

बधानी वार्ड इस बार विशेष चर्चा में है। इसका नाम तीसरी बार बदला गया है। इससे पहले यह धीरड़ और उससे पहले समीरपुर वार्ड के नाम से जाना जाता था। पिछले करीब 20 वर्षों से इस वार्ड में भाजपा को जीत नहीं मिली है। लगभग 15 वर्षों तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा। वर्ष 2021 के चुनावों में भाजपा के बागी उम्मीदवार पवन कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार को हराते हुए उनकी जमानत तक जब्त करवा दी थी। 2015 के चुनावों में कांग्रेस की संगीता शर्मा ने भाजपा की कमलेश कुमारी को 2769 मतों से पराजित किया था। इस बार भाजपा ने रजनी देवी को उम्मीदवार बनाकर बधानी वार्ड में जीत का सूखा खत्म करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed