फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP-backed factions clashed in the Bamsan BDC; the matter was decided through voting.

Hamirpur (Himachal) News: बमसन बीडीसी में भाजपा समर्थित आए आमने-सामने, मतदान से हुआ फैसला

Tue, 08 Sep 2026 10:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Sep 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
BJP-backed factions clashed in the Bamsan BDC; the matter was decided through voting.
चुनाव जीतने के बाद पंचायत समिति बमसन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यकािरणी सदस्य प्रवेश
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पंचायत समिति बमसन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा विचारधारा से जुड़े प्रत्याशी ही आमने-सामने रहे। कांग्रेस की ओर से दोनों पदों के लिए कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति नहीं बनने पर मतदान करवाया गया, जिसमें जंदड़ू वार्ड की पूजा कुमारी अध्यक्ष और पटनौण वार्ड के सुरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।
एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे चुनावी बैठक शुरू हुई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया गया लेकिन सहमति नहीं बनने पर मतदान के माध्यम से फैसला हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित था। इसमें जंदड़ू वार्ड की पूजा कुमारी को 10 मत मिले, जबकि पौहंज वार्ड की सुषमा देवी को पांच मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद के चुनाव में पटनौण वार्ड के सुरेंद्र सिंह को 10 मत मिले, जबकि बगवाड़ा वार्ड के विपिन कुमार के पक्ष में पांच मत पड़े। दोनों पदों पर विजेता प्रत्याशियों ने पांच-पांच मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दिखी भाजपा खेमे की अंदरूनी खींचतान
पंचायत समिति बमसन के चुनाव में बने सियासी समीकरण ने भाजपा खेमे की अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। इससे पहले पंचायत समिति बिझड़ी के अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा विचारधारा से जुड़े दो प्रत्याशी आमने-सामने आ गए थे। अब बमसन में भी लगभग ऐसा ही राजनीतिक समीकरण देखने को मिला।
सुजानपुर क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति सुजानपुर और बमसन आती हैं। दोनों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर काबिज हुए हैं। कांग्रेस यहां भाजपा के मुकाबले दो-शून्य से पिछड़ गई है। कांग्रेस ने सुजानपुर में दोनों पदों के लिए प्रत्याशी उतारे थे लेकिन बमसन में भाजपा विचारधारा से जुड़े प्रत्याशी ही एक-दूसरे के मुकाबले मैदान में रहे।

पांच में चुनाव, चार जगह भाजपा समर्थित अध्यक्ष काबिज
जिले में छह पंचायत समितियां हैं। इनमें से पांच पंचायत समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पांच में से चार पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष काबिज हुए हैं, जबकि एक में कांग्रेस ने बाजी मारी है। अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन की पंचायत समिति के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं।
शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए हैं। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित था। मतदान के जरिये दोनों पदों पर फैसला हुआ है। -संजीत सिंह, एसडीएम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed