Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP alleges removal of hoardings in Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में भाजपा ने होर्डिंग्स हटाने का लगाया आरोप

Sat, 14 Nov 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सुजानपुर में भाजपा के होर्डिंग हटाकर कांग्रेस की होर्डिंग लगाने का मामला सामने आया है। भाजपा ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर ने आरोप लगाया कि नगर परिषद से अनुमति लेने और निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बावजूद भाजपा के होर्डिंग दो बार जबरन हटाए गए।
विज्ञापन

जसवंत ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि सुगम शौचालय के ऊपर होर्डिंग लगाने के लिए नगर परिषद से पहली जनवरी से 31 दिसंबर, 2026 तक की ऑनलाइन अनुमति ली गई है। इसके लिए 3345 रुपये शुल्क भी जमा करवाया गया है। इसके बावजूद पांच नवंबर को भाजपा के होर्डिंग हटाकर वहां कांग्रेस के होर्डिंग लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह नवंबर को भाजपा ने दोबारा अपना होर्डिंग लगाया, लेकिन पुलिस के निर्देश पर उसे हटाकर नगर परिषद में जमा करवाना पड़ा। इसके बाद 10 नवंबर को फिर भाजपा का होर्डिंग हटाकर कांग्रेस का होर्डिंग लगा दिया गया।

भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी के वैध अधिकार में जबरन हस्तक्षेप करार दिया है। उन्होंने मांग की कि होर्डिंग हटाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई जाए।
साथ ही 31 दिसंबर तक मिली वैध अनुमति और जमा करवाए गए शुल्क के आधार पर पार्टी के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed