फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bird flu danger looms over Bilaspur after infection found in Pong lake

देहरा में बर्ड फ्लू फैलने के बाद हमीरपुर में भी अलर्ट

Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bird flu danger looms over Bilaspur after infection found in Pong lake
हमीरपुर के बाजार में बेचने के लिए रखे अंडे। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कांगड़ा के देहरा में बर्ड फ्लू फैलने के बाद हमीरपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया है। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने पशु पालन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों तथा पोल्ट्री से जुड़े लोगों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के कुछ क्षेत्रों में प्रवासी पक्षियों के मरने और उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हमीरपुर जिले में भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

देवाश्वेता बनिक ने पशु पालन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अगर कहीं पर भी पक्षियों, पोल्ट्री फार्मों अथवा घरों में रखी मुर्गियों में किसी भी तरह की बीमारी या मरने के मामले सामने आते हैं तो त्वरित कदम उठाएं। इसको लेकर प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने अधिकारियों को बर्ड फ्लू से निपटने के लिए सरकार की ओर से जारी एक्शन प्लान के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पशु चिकित्सकों तथा विभाग के अन्य कर्मचारियों के पास सभी आवश्यक उपकरण तथा सुरक्षा किट होनी चाहिए। मरे हुए पक्षियों को जलाने या दफनाने की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी जिला में पक्षियों के समूहों पर नजर रखें। विशेषकर बड़ी संख्या में पक्षियों के जमा होने वाली जगहों की नियमित रूप से निगरानी करें।

पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सतीश कपूर ने बताया कि विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए है। पोल्ट्री से जुड़े लोगों को विशेष रूप से जागरुक किया जा रहा है तथा उन्हें ऐहतियात बरतने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed